फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, गांव में कैंप कर रही पुलिस फोर्स  

Thu, 06 May 2021 06:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के बदलापुर महराजगंज थाना क्षेत्र के कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार को गोली मारकर हुई संतोष वर्मा की हत्या और परिवार के कई अन्य सदस्यों को मारपीटकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स कैंप कर रही है। 
विज्ञापन


कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने बुधवार को जवाहर लाल वर्मा के घर पर लाठी डंडे और तमंचे के साथ हमला किया था। हमले में गोली लगने से जवाहर लाल के पुत्र संतोष वर्मा की मौत हो गई थी। जबकि जवाहर लाल समेत परिवार के दस लोग घायल हो गए थे। संतोष के भाई मनोज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को ही 11 नामजद तथा कई अज्ञात लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने इस दौरान हत्या में नामजद ओमप्रकाश उपाध्याय, इंसान उपाध्याय, जगत नारायण उपाध्याय तथा रमापति उपाध्याय को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी हरिनारायण उपाध्याय, अमित उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, अवनीश उपाध्याय, रत्नाकर उपाध्याय, भैरव उपाध्याय तथा भास्कर उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ बदलापुर चोप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस कैंप कर रही है।  इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें