फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस का एक्शन: जुए का संचालन करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भाग्य लक्ष्मी एप के जरिये करते थे कांड

Fri, 18 Jul 2025 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भाग्य लक्ष्मी एप से जुए का संचालन करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन जुआ का संचालन करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को सिगरा पुलिस ने बुधवार की रात सोनिया मोड़ स्थित एक गैराज से गिरफ्तार किया। भाग्य लक्ष्मी एप के जरिये आरोपी जुआ का संचालन करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में नई बस्ती पांडेयपुर निवासी मोहम्मद अफजल, जगतगंज निवासी सुशील कुमार, बादशाहबाग सिगरा निवासी इम्तियाज अंसारी और लल्लापुरा का महफूज वारसी है।

विज्ञापन


सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद अफजल भाग्य लक्ष्मी एप के जरिये जुए का संचालन करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भाग्य लक्ष्मी एप के माध्यम से जुआ में 1 से 9 तक का कोई भी नंबर चुनकर बताते हैं। यदि नंबर वेब साइट के माध्यम से खुल गया तो जीत होती है और यदि नहीं खुला तो पैसे डूब जाता है। मोहम्मद अफजल ही लिंक उपलब्ध कराता था।

कई व्यापारियों के नंबर व्हाट्सएप से होंगे रिकवर
पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशेश्वरगंज मंडी, चौक के सप्तसागर दवा मंडी समेत अन्य मंडियों के छोटे व्यापारी और दुकानों के कर्मचारी इस खेल से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से मिले व्हाट्सएप नंबरों की तस्दीक कराई जा रही है। कुछ नंबरों को रिकवर भी कराया जा रहा है, जिसे डिलिट किया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें