फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आठ दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम, बाइक ने मारी थी टक्कर; बीएचयू में थे भर्ती

Tue, 10 Nov 2026 09:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

जिले के मुंगेहरी गांव निवासी पूर्व प्रधान छोटेलाल की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। 31 अक्टूबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। आठ दिन तक उपचार चला। दीपावली की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
छोटेलाल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रधानपति छोटेलाल (55) की आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मौत हो गई। दीपावली की देर रात करीब एक बजे बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 31 अक्टूबर को घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मुंगेहरी गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव निवासी छोटेलाल पुत्र बलिराम 31 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे खरुआंव गांव के पास कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नजदीक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया।

ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में आठ दिनों तक उनका उपचार चला, लेकिन रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो बार प्रधान रहे, पत्नी भी संभाल चुकी हैं जिम्मेदारी
छोटेलाल का परिवार लंबे समय से गांव की राजनीति और पंचायत की जिम्मेदारी से जुड़ा रहा है। वह वर्ष 2000 से 2005 तक मुंगेहरी गांव के ग्राम प्रधान रहे थे। इसके बाद उनकी पत्नी शीलावती ने वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2021 से शीलावती वर्तमान में गांव की प्रधान हैं। छोटेलाल के तीन पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें