फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पर्यटन मंत्री पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक भाजपा कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गलत टिप्पणी करने के लिए मना कर रहे हैं और नहीं मानने पर बिहार व अन्य जगह से एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित ने गहमर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

मामले में संज्ञान लेते हुए जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी की घुड़की से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने गहमर स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व में सत्तासीन नेताओं द्वारा जनता को बरगला कर और फुसलाकर भाई-भाई के बीच लड़ाई कराकर राजनीति की जाती थी, लेकिन अब जमानिया की जनता सब कुछ जान चुकी है। इस बार विधानसभा चुनाव में जमानत के साथ-साथ जुबान भी बंद करेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो केे बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बारे में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मुन्नू सिंह ने कहा कि ऑडियो फर्जी है। भाजपा हार के डर से इस तरह के कार्य करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें