पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर पूर्वांचल लोगों ने उन्हें याद किया। पूर्वांचल के जिलों में लोगों ने कार्यक्रम, गोष्ठी आदि का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर चर्चा की गई। बलिया जिले में उनके पैतृक गांव में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
2 of 8
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर ने हमेशा किसानों एवं गरीबों की आवाज संसद में आवाज उठाई और उनके लिए कार्य किया।
विज्ञापन
3 of 8
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि जिले के चंद्रशेखर उद्यान के अलावा कई जगहों के साथ ही उनके पैतृक गांव में मनाई गई। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
4 of 8
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय समता भवन पर विचार गोष्ठी की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
5 of 8
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि रविवार को जहानागंज के रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर मनाई गई। इस दौरान पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और युवा तुर्क कहे जाने वाले चंद्रशेखर की पुण्यतिथि रविवार को सपाजनों ने मनाई। आयोजन में सपा जिलाध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
7 of 8
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में समाजवादी पार्टी की ओर से नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में चंद्रशेखर के विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया गया।
मऊ में रतनपुरा बाजार स्थित नेहरू इंटर कालेज के सभागार में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री रिश्तों को जीना जानते थे। उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।