फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, काशी विश्वनाथ और विंध्याचल में दर्शन पूजन करेंगे

Thu, 30 Mar 2023 02:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर वाराणसी पहुंचे।   एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाद पूर्व राष्ट्रपति सपरिवार मिर्जापुर जाएंगे और विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। वो यहां भारत माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति सपरिवार मिर्जापुर जाएंगे और विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति वाराणसी एयरपोर्ट से दोपहर 12: 05 बजे सड़क मार्ग से बरेका स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


अगले दिन शुक्रवार को बीएचयू के अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोपहर बाद वे गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। बीते साल जून में रामनाथ कोविंद बतौर राष्ट्रपति वाराणसी के दौरे पर आए थे। 

उच्च शिक्षा में चुनौतियों पर मंथन करेंगे विद्वान

अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में दो दिवसीय संगोष्ठी 31 मार्च से एक अप्रैल तक होगी। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। शैक्षिक जगत के सामने उच्च शिक्षा में उभरती चुनौतियां विषय पर विद्वान मंथन करेंगे। आईयूसीटीई के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में 8 राज्यों के 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें:  वाराणसी में एक बार फिर सुहाने मौसम के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है IMD की भविष्यवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में पांच थीम पर चर्चाएं होंगी। अध्यक्षता प्रो. जेएस राजपूत और समापन सत्र के मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें