फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पूर्व सांसद के बहू की अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत, 10 दिन पहले थाने में हुई थी शादी

Fri, 02 Nov 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
पूर्व सांसद की बहू का शादी के 10वें दिन हुई मौत - फोटो : amar ujala
यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद और मिर्जापुर के सुरक्षित छानवे विधान सभा सीट से दो बार विधायक रहे भाई लाल कोल की बहू नंदनी की मंगलवार की देर रात प्रसव के दौरान मौत हो गई। जबकि जन्मी बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।  नंदनी की शादी 10 दिन पूर्व ही पूर्व सांसद के बेटे से हुई थी।  यह शादी काफी चर्चा रहा में था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद होने लगा दर्द

2 of 7
mirzapur - फोटो : amar ujala

डॉक्टर के मुताबिक,  नंदनी की मौत खून की कमी के कारण हुआ है। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व सांसद के बहू की मौत की खबर लगते ही चिकित्सालय प्रशासन सकते में आ गया। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गरम हो गया। 

 
विज्ञापन

खूब चर्चा में रही थी ये शादी

3 of 7
love
लालगंज थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी एवं पूर्व सांसद भाईलाल कोल के बेटे पंकज का गांव के ही एक युवती नंदनी (22 वर्ष) से पिछले चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

 

4 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
गत महीने नंदनी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस के सहयोग से 21 अक्तूबर को मंदिर में नंदनी और पंकज की शादी करा दी थी। शादी के दस दिन बाद ही मंगलवार की सुबह नंदनी को प्रसव पीड़ा उठा तो उसे जिला महिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया।  

 
विज्ञापन

5 of 7
mirzapur - फोटो : amar ujala

अस्पताल में  चिकित्सकों ने ऑपरेशन से बच्चा पैदा कराने की बात कही। नंदनी को दोपहर बाद आपरेशन कक्ष में ले जाया गया। वहां उसने एक लड़की को जन्म दिया। ऑपरेशन के करीब एक घंटे बाद उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
UP Police


इस संबंध में चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि महिला को खून की कमी थी। उसे खून चढ़ाने के लिए बोला गया था। इससे पहले की नंदनी को खून चढ़ाया जाता उसने दम तोड़ दिया। उधर, इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में पूर्व सांसद भाईलाल के बेटे पंकज ने बताया कि सबकुछ इतना जल्दी हो गया कि कुछ समझ में ही नहीं आया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
UP Police
इलाके के कद्दावर नेता के बेटे की इस तरह से घटनात्मक तरीके से हुई शादी और  फिर 10 दिन बाद प्रसव के दौरान मौत की घटना चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें