फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 दिनों बाद जेल से बाहर आए पूर्व सांसद धनंजय सिंह

Fri, 28 Aug 2020 09:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी के मामले में 10 मई से जिला जेल में बंद पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह शुक्रवार को रिहा हो गए। हाईकोर्ट से जमानत की मंजूरी का आदेश जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने एक लाख रुपये के बंध पत्र पर पूर्व सांसद को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। कागजी औपचारिकताओं के बाद देर शाम पूर्व सांसद जेल से बाहर आए। सबसे पहले उन्होंने शीतला चौकिया पहुंचकर दर्शन किया। इसके बाद समर्थकों के साथ अपने आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को कोर्ट संख्या 72 में जस्टिस नीरज तिवारी के समक्ष पूर्व सांसद का जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलों और अभिलेखों के परीक्षण के बाद उन्होंने जमानत को मंजूरी दी। पहले अंदेशा जताया जा रहा था कि हाईकोर्ट के आदेश की सत्यापित प्रति मिलने मेें देरी के कारण सोमवार को पूर्व सांसद की रिहाई होगी, मगर बृहस्पतिवार की देर शाम   सत्यापित प्रति प्राप्त होने के बाद उनके अधिवक्ता ने शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जमानत धनराशि निश्चित करने का प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी बंध पत्र जमाकर रिहाई का आदेश दिया। देर शाम जेल से बाहर आने पर धनंजय सिंह मीडिया से मुखातिब हुए।

उन्होंने आरोपों को साजिश बताया। कहा कि जिस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में अनियमितता की उन्होंने शिकायत की थी, उनके जेल जाने के कुछ दिनों बाद ही यह उजागर भी हो गया। जलनिगम के एक्सईएन ने खुद कंपनी के प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर कार्य की गुणवत्ता सुधारने और मानक का पालन करने को कहा है। यही बात उन्होंने भी कही थी, मगर इसे दूसरा रूप दे दिया गया। जनता के सामने सच्चाई आ चुकी है। उन्होंने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में निषाद पार्र्टी के टिकट से दावेदारी पर सहमति जताते हुए कहा कि पार्टी का निर्देश हुआ तो वह मैदान में उतरेंगे। जेल से रिहाई के बाद वह सीधे चौकियां गांव स्थित मां शीतला के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु, पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह, ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव, डॉ. सुभाष शुक्ला, नवीन सिंह, कैलाशनाथ, सेतुपति त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, देवेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें