हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
हादसे के बाद ऑटो में सवार परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन शवों को ऑटो में रखकर वापस रुदौली माफी चले गए। सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष में मातम छा गया। मृतका का पति साजन मुंबई में ड्राइविंग का काम करता है। फोन पर बातचीत में उसने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पत्नी से बात हुई थी और 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया है।