बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह ने बुधवार दोपहर संकट मोचन हनुमत दरबार में मत्था टेका। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने काशी में गंगा की स्थिति पर विमर्श किया। प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। गंगा में गिरते नाले पर भी उन्होंने चिंता जताई।