पूर्व विधायक माया शंकर पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर दी सफाई
पिटाई का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद पूर्व विधायक ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी। मायाशंकर पाठक ने वीडियो जारी कर कहा कि शनिवार को मेरे साथ जो घटना हुई, उसके पीछे का कारण राजनीतिक और जातिगत विद्वेष है। लगभग आठ दिन पहले कक्षा नौ की एक बच्ची हमारे पास 26 जनवरी का भाषण तैयार कराने के लिए आई थी।
बच्ची का संबोधन ठीक नहीं था तो उसे डांट कर भगा दिया था। शनिवार को एक जाति विशेष के 10-15 लोग आए। सभी ने हमारे साथ मारपीट और गालीगलौज की। फिर सभी ने माफी मांगने के लिए कहा तो हमने कहा कि अगर बच्ची को डांटना गलत था तो हम माफी मांग ले रहे हैं। हमें पता भी नहीं था कि घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो हमें भी इसकी जानकारी हुई।
मायाशंकर अब किस पार्टी में, इसे लेकर असमंजस
पूर्व विधायक मायाशंकर अब किस पार्टी में हैं, इसे लेकर संशय की स्थिति है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें भाजपा तो कुछ लोगों ने सपा से जुड़ा बताया। इस संबंध में मायाशंकर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की।
उधर, इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि मायाशंकर पाठक हमारी पार्टी के पूर्व विधायक थे। हालांकि अब उनके पास न कोई दायित्व है और न वह पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं, सपा जिला महासचिव आनंद मौर्या ने बताया कि मायाशंकर का हमारी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।