रोहनिया स्थित भाजपा के कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करतीं उत्तर प्रदेश महि
उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि हर बूथ पर 11 सदस्यीय महिला समिति गठित की जाए। अपने प्रथम काशी आगमन पर उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मंगलवार को रोहनिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
यहां क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने 16 जिलों की महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र कार्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आम व अमरूद के पौधे लगाए। नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत महिला कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर महिलाओं का मजबूत संगठन तैयार होगा, तभी वे मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभालेंगी। स्वागत काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने किया। संचालन सुनीता सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनिता सिंह, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, आकांक्षा सोनकर, कविता यादव, रानिका जायसवाल, अपराजिता सोनकर, बबीता तिवारी, पूजा दीक्षित, पूजा पांडेय, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।