फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वन विभाग स्कूलों में लेगा बच्चों की क्लास, देगा पौधे लगाने की ट्रेनिंग; पाठशाला में ये होगा खास

Mon, 05 May 2025 11:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वन विभाग पेड़-पाैधों की देखरेख के बारे में बच्चों काे शिक्षित करेगा। इस पाठशाला में पाैधें लगाने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। विभाग के अफसर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं भी आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए वह लोगों को पौधे लगाने के लिए ट्रेनिंग देगा। 

विज्ञापन


खासकर विद्यालयों में विद्यार्थियों की क्लास भी लेगा। वन विभाग के अधिकारी स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदने, मिट्टी डालने, पौधे लगाने, उसकी देख रेख करने, किस समय पर खाद या पानी देना है, इन सबकी ट्रेनिंग देंगे। विद्यार्थियों को अपनी नर्सरी में बुलाकर ट्रेनिंग भी देंगे।

वन विभाग के अनुसार पौधरोपण के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए तो जाते हैं, लेकिन सही जानकारी और देखभाल के अभाव में उनमें से कई जीवित नहीं रह पाते। इसी समस्या को देखते हुए विभाग यह पहल कर रहा है। जब लोगों को पौधे लगाने की सही जानकारी हो जाएगी, तो पौधे को बचाया जा सकता है। 
विज्ञापन


पौधा लगाने का वैज्ञानिक तरीका क्या है, उसके लिए उपयुक्त मिट्टी कौन सी है या शुरुआत में उसे किस तरह के पोषण और पानी की आवश्यकता होती है। जानकारी की इसी कमी के कारण लगाए गए अधिकांश पौधे या तो सूख जाते हैं या ठीक से विकसित नहीं हो पाते।

विज्ञापन

नर्सरी में वे देख और सीख सकेंगे कि बीज से पौधा कैसे तैयार होता है 
विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं भी आयोजित करेंगे। इन कक्षाओं में उन्हें न केवल पौधे लगाने का तरीका सिखाया जाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की योजना है कि विद्यार्थियों को वन विभाग की नर्सरियों में भी बुलाया जाएगा।

नर्सरी में वे देख और सीख सकेंगे कि बीज से पौधा कैसे तैयार होता है और उसे जमीन में लगाने से लेकर बड़ा पेड़ बनने तक उसकी देखभाल कैसे करनी होती है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। विभाग इस पूरे कार्यक्रम की विस्तृत योजना और मॉड्यूल तैयार करने में जुटा हुआ है।

बोले अधिकारी
विभाग विद्यार्थियों को पौधे लगाने से लेकर बड़े होने तक कैसे देखरेख करना है, इसकी ट्रेनिंग देगा। सही जानकारी न होने की वजह से पौधे सूख जाते है। पौधे लगाने की ट्रेनिंग कोई भी ले सकता है, जो लेना चाहता है वह विभाग से संपर्क कर सकता है। - राकेश कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें