काशी आए विदेशी पर्यटक ने थाने में गुहार लगाते हुए बताया कि अस्सी घाट से तुलसी घाट के बीच में उसका पासपोर्ट और वाद्य यंत्र चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।
अस्सी से तुलसी घाट के बीच शनिवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की मिरियम बर्नडेट थॉम का पासपोर्ट और संगीत वाद्य यंत्र चोरी हो गया। मामले को लेकर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिरियम बर्नडेट थॉम ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के दौरान उन्होंने एक पुरुष से मदद मांगी थी। उसी के बाद उनका पासपोर्ट और संगीत वाद्य यंत्र गायब हो गया। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घाट पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा रही है।