फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में आए ढाई लाख श्रद्धालु, सड़क पर लगी सुगम दर्शन की कतार

Mon, 09 Jun 2025 12:59 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बाबा विश्वनाथ के दरबार में महाकुंभ के तीन महीने बाद भारी भीड़ उमड़ी तो गलियां जाम हो गई और कॉरिडोर भी भर गया। ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के धाम में हाजिरी लगाई और हर हर महादेव का उद्घोष किया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ के पलट प्रवाह के तीन महीने बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को शयन आरती तक 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का दबाव ऐसा था कि घाट से लेकर गलियां तक जाम हो गईं। मंदिर क्षेत्र का कॉरिडोर भी भक्तों की भीड़ से भरा हुआ था। श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने के कारण सुगम दर्शनार्थियों की कतार सड़क तक लग गई।

विज्ञापन


रविवार को बाबा विश्वनाथ के धाम में मंगला आरती के पहले से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। मंदिर के अंदर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती चल रही थी तो वहीं दूसरी ओर मंदिर के बाहर कतारबद्ध श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयघोष लगा रहे थे। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले तो जयघोष लगाते हुए श्रद्धालुओं ने धाम में प्रवेश किया।

मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लंबी थी। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की कतार भी लंबी होती चली गई। दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव ऐसा बढ़ा कि धाम में जाने वाली सारी गलियां श्रद्धालुओं के कारण जाम हो गईं। सुगम दर्शन का टिकट कटाने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर चार से प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण सुगम दर्शन के टिकट वाले श्रद्धालुओं की कतार सड़क तक लगी हुई थी। कॉरिडोर भी श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। दिन में गर्मी और भीड़ के कारण श्रद्धालुओं के साथ आए छोटे बच्चे बेहाल नजर आए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कुंभ के पलट प्रवाह के तीन महीने बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें