फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: BHU की महिला प्रोफेसर के साथ यौन शोषण का आरोपी विदेशी छात्र निष्कासित, चर्चा में रहा था प्रकरण

Sat, 25 Mar 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के कला संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोपी मॉरीशस निवासी छात्र पर 22 फरवरी को लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। शनिवार को कुलपति के आदेश पर छात्र को बीएचयू से निष्कासित कर दिया गया। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में कला संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर का यौन व मानसिक शोषण करने के आरोपों से घिरे विदेशी छात्र को निष्कासित कर दिया गया। इसकी पुष्टि कुलसचिव ने की है। विदेशी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


दर्शन शास्त्र विभाग के एमए प्रथम सेमेस्टर के मॉरीशस निवासी छात्र पर असिस्टेंट महिला प्रोफेसर ने बीते 22 फरवरी को लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसने अश्लील तस्वीरें और मैसेज भेजे थे। साथ ही कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की। अपनी शिकायत में यौन और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था।

27 फरवरी को मॉरीशस निवासी छात्र को बीएचयू से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही छात्र पर विश्वविद्यालय की सुविधाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। इस मामले की जांच अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए गठित स्थायी समिति ने की थी। अब समिति ने आरोपी प्रशांत शर्मा चातुआ को विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की सिफारिश की। इस पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन

कुलपति को काला झंडा दिखाने वाला छात्र निष्कासित

बीएचयू मंच कला संकाय में धरना प्रदर्शन और कुलपति को काला झंडा दिखाने के मामले में छात्र जय प्रकाश जायसवाल को निष्कासित कर दिया गया। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार बीवोक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्ट मैनेजमेंट के छात्र जयप्रकाश जायसवाल ने 21 जनवरी को मंच कला संकाय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया था और कुलपति को काला झंडा भी दिखाया था।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर की ओर से जांच और रिपोर्ट के आधार पर स्थायी समिति की अनुशंसा पर विचार करते हुए कुलपति प्रो. एसके जैन ने यह आदेश शनिवार को जारी किया। आदेश के अनुसार छात्र जयप्रकाश को भविष्य में बीएचयू में शिक्षा के लिए प्रवेश अथवा रोजगार पाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें