फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम, एनआरआई सम्मेलन की रूपरेखा पर जताई सहमति

Fri, 12 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंत्रालय की टीम ने ऐढ़े गांव और हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयार रूपरेखा पर लंबी चर्चा के बाद गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने सहमति दे दी। सुबह वाराणसी पहुंची मंत्रालय की टीम ने ऐढ़े गांव और हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया और इसके बाद कई स्तर पर बैठक की।

अलग अलग तैयारियों की देर रात समीक्षा के बाद 13 अक्तूबर को अस्सी घाट से सम्मेलन के आयोजनों को शुरू करने पर सहमति बनी। इस दौरान सम्मेलन के इवेंट मैनेजर भी थे, जिन्होंने सम्मेलन से जुड़ी बारीकियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रमुख सचिव राजेश कुमार और संयुक्त सचिव कांफ्रेंस जेएस सिंघल के नेतृत्व में टीम वाराणसी पहुंची। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों में ठहरने, भोजन सहित अन्य चीजों पर लंबी चर्चा की गई। मेहमाननवाजी में चयनित मकानों को विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक करने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा 13 अक्तूबर से 100 दिन तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और उसके आयोजकों पर भी निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 20 जनवरी 2019 से प्रवासी वाराणसी पहुंचेंगे। ऐसे में गंगा आरती से इसकी शुरुआत होगी। प्रवासियों के लिए बनने वाले नगर, आयोजन स्थल सहित अन्य तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

13 को शंखनाद और काउंटडाउन टाइमर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले वाराणसी में 13 अक्तूबर से 100 दिन के लिए आयोजन शुरू किया जाएगा। शंखनाद शृंखला के तहत प्रवासी भारतीय दिवस पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। काउंट डाउन टाइमर भी आरंभ होगा।
विज्ञापन

एनआरआई सम्मेलन के लिए 500 मकानों की सूची तैयार

वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमाननवाजी के लिए चयनित परिवारों का व्यवहार भी परखा जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की टीम चयनित परिवारों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेगी और उनके व्यवहार की तस्दीक करेगी। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक के लिए वाराणसी के चयनित पांच सौ मकानों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में 100 मकानों को खारिज भी किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें