हनुमान घाट स्थित महाकवि भारती के घर पहुंचे विदेश मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री एस जयशंकर वाराणसी दौरे पर हैं। अपने काशी दौरे के तहत रविवार की सुबह विदेश मंत्री ,महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के घर हनुमान घाट पहुंचे और उनके भांजे केवी कृष्णन से मुलाकात की।
सुब्रह्मण्यम के भांजे केवी कृष्णन को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री ने उनका हालचाल जाना। अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
मकान में बने संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, परिजनों से बातचीत की। इसके पूर्व वह मकान में बने संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
केवी कृष्णन के साथ विदेश मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री ने कहा कि आज यहां आकर धन्य हुआ। 15 मिनट की बातचीत के बाद मंत्री जयशंकर ने कांची काम कोट्टी मठ में दर्शन पूजन किया।
कांची काम कोट्टी मठ में दर्शन पूजन किया
- फोटो : अमर उजाला
मठ के महंत मणि ने रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया। इसके पूर्व बटुकों ने स्वागत किया। मौके पर कमिश्नर कौशल राज शर्मा भी रहे।