फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25वीं सालगिरह पर काशी में लिए सात फेरे: विदेशी दंपती ने निभाई रस्में, हिंदू रीति-रिवाज से पढ़े गए मंत्र; PHOTO

Tue, 21 Oct 2025 10:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मेक्सिको के रहने वाले विदेशी दंपती ने काशी के अहिल्याबाई घाट पर अपनी 25 के अवसर पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी की। सिंदूरदान से लेकर सारे कर्म विधिवत संपन्न हुए।
विज्ञापन
25वीं सालगिरह पर काशी में लिए सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म की मान्यताएं विदेशियों को लुभा रही हैं। दीपावली के महापर्व पर अमेरिकी जोड़े ने गंगा किनारे सात फेरे लिए। 

विज्ञापन

हिंदू रीति-रिवाज से पढ़े गए मंत्र। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के मेक्सिको के रहने वाले सिमोन एड्रियन सैंडोवाल पिनेडा और लुसिंदा मारिया टोरेस मेरिना ने अपनी शादी के 25 वें साल को यादगार बनाने के लिए अहिल्याबाई घाट पर हिंदू रीति रिवाज से दोबारा विवाह किया। 

मंत्रोंच्चार के बीच किया सिंदूरदान। - फोटो : अमर उजाला
भारत यात्रा पर आए इस जोड़े ने अपने टूरिस्ट गाइड रविंद्र और आयुष्मान को अपने मन की इच्छा बताई। 

खुश होकर लिए सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने अहिल्याबाई घाट पर विवाह का इंतजाम किया। पंडित आशुतोष ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया। सिमोन ने लुसिंदा की मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया। 

यह शादी बनी चर्चा का विषय। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की सभी रस्में निभाई गई। सिमोन ने कहा कि हमने सात जन्मों का बंधन जोड़ने के लिए हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया है। 
विज्ञापन

सात जन्मों का लिया संकल्प। - फोटो : अमर उजाला
मैंने सुना है कि हिंदू धर्म में विवाह सात जन्मों का बंधन होता है। इस दौरान रविंद्र साहू, रिजवान, मोहित साहू, आयुष्मान चन्द्रवंशी, रोहित साहू ने विवाह में सहयोग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें