वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम में विदेशी बायर्स का उत्साह भी देखते बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद विदेशी बायर्स ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की ओर से लगी प्रदर्शनी में खूब खरीदारी की, वही आकर्षक उत्पादों के सामने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने विदेशी बायर्स को हर उत्पाद की खासियत और खूबियों के बारे में विस्तार से बताया।
पहली बार काशी में आई हूं। इस तरह का कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा था। हुनर को एक स्थान से दुनिया भर में पहचान दिलाने वाला यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है।
पैट्रिया, फैशन डिजाइनर, यूएसए
इस कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। एकदम अपने घर जैसा यहां महौल मिला। जिस प्लेस पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है, इसका इंफ्रा बहुत जबरदस्त है।
ओरनिथिया, बार्यस- यूएसएइस तरह के कार्यक्रम से हमे कुछ नया सीखने को मिलता है। फर्स्ट टाइम आना हुआ लेकिन मैं समझ रही हूं कि यहां आना सफल हुआ। लगभग सभी स्टाल को मैंने देखा, एकदम अद्भुत कार्यक्रम है।
मारिटा, फैशन डिजाइनर, न्यूयॉर्कप्रदर्शनी में उत्पादों को देखना अच्छा लगा। कुछ चीजों को हमने अपने नोटबुक में नोट भी किया। यहां के मैटेरियल्स और हुनरबाजों का कोई जवाब नहीं है। कार्यक्रम में आना बहुत ही अच्छा लगा।
सिग्निड ओलसेन, यूएसए