फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद से परेशान महिला ने चार बच्चों संग नहर में लगाई छलांग

Fri, 20 Jan 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
दो साल की बच्ची की मौत, एक वर्षीय पुत्र बह गया
विज्ञापन
जौनपुर जिले के छनेहता गांव के निकट शुक्रवार को घरेलू विवाद से परेशान महिला ने  चार बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके दो बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन एक बच्ची की मौत हो गई और एक लड़का बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। पति ने महिला को मानसिक रूप से परेशान बताया है।
 मुंगराबादशाहपुर के भीखपुर निवासी शिवकुमार गौतम की पत्नी बिंदू देवी घरेलू विवाद से नाराज होकर शुक्रवार को बच्चों के साथ मायके हैदरपुर गांव जा रही थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे छनेहता गांव के निकट सुनसान देखकर उसने बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। डूबते बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे। बिंदू की गोद से छूटा एक साल का शिवेक नहर की तेज धारा में बह गया, जबकि दो वर्षीय पुत्री अंशिका की डूबने से मौत हो गई।  
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चार वर्षीय अभिषेक और छह वर्षीय विवेक तथा बिंदू देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने लापता बच्चे की तलाश शुरू करवाई, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। बिंदू, अभिषेक एवं विवेक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।  पति शिव कुमार ने बताया कि बिंदू मानसिक रूप से परेशान रहती है। उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें