वाराणसी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को बनारस स्टेशन के खानपान स्टाॅलों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। इसके पूर्व बनारस स्टेशन से साइकिल रैली निकाली गई। उधर, वाराणसी सिटी रेलवे-स्टेशन पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पौधे भी लगाए गए। ब्यूरो
हिंदी प्रतियोगिता में 16 रेल कर्मियों ने लिया भाग वाराणसी। राजभाषा सप्ताह के तहत सोमवार को डीआरएम कार्यालय में सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी या सूचना क्रांति के युग में हिंदी की दशा व दिशा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के 16 कर्मचारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक व राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा, सहायक सुरक्षा आयुक्त एनएस तितियाल व सहायक विधि अधिकारी राम निहोरा लाल मौजूद रहे। ब्यूरो