फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में देर रात खाना खाने के बाद बिगड़ी चार लोगों की हालत, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 26 Feb 2021 10:13 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
महादेवा गांव में खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद स्थित रौनापार थाना क्षेत्र के महादेव जमसर गांव में शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे एक परिवार के चार सदस्यों की हालत खाना खाने के बाद बिगड़ गई। गंभीर हालत में सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

विज्ञापन


महादेवा जमसर गांव में अरविंद निषाद के घर रात में दाल, चावल और चोखा बनाया गया था। इसे खाते ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। अमीचंद (16), जानकी (15), निशा (10) सभी पुत्र एवं पुत्री अरविंद निषाद के साथ ही आयुष (2) खाना खाने के बाद तड़पने लगे। स्थिति देख परिवार में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन सभी को  निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने अमीचंद और जानकी की हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज लाटघाट ज्ञान प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। सैंपल के लिए खाने को रखवा दिया गया है। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीमार चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें