फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर समाज में लाया जा सकता है परिवर्तन : दिलीप डे

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती शहर भर में धूमधाम से मनाई गई। भेलूपुर स्थित महानगर कार्यालय में सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि लोहिया जी अपने जीवन पर्यंत शोषितों, वंचितों, पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में व्याप्त गैरबराबरी को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहे। उनके सिद्धांतों व आदर्शों पर चलकर ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डाॅ. लोहिया की सोच के तहत आज पीडीए समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया है। डॉ. बहादुर सिंह ने कहा कि लोहिया ने कहा था जब तक दबे, कुचले, शोषित, वंचित लोगों के चेहरे पर मुस्कान नहीं आ जाती तब तक समाजवादी आंदोलन अधूरा है। डाॅ. ओपी सिंह, डाॅ. सूबेदार सिंह, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, महेंद्र सिंह यादव, सत्यप्रकाश सोनकर, दिलशाद, अंकित यादव आदि ने विचार रखे। संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव और धन्यवाद मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। उधर, सपा के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में लोहिया के जीवन दर्शन पर गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि लोहिया जी कहते थे कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं और लोहिया जी के ये विचार आज भी प्रासंगिक हैं। संचालन संतोष यादव बबलू ने किया। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह यादव, रामसिंह यादव, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, लालबाबू सोनकर आदि ने अपने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें