फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बढ़े पुलिस की गश्त, सूखे पेड़ कटवाए वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक हुई। इसमें जिले के औद्योगिक विकास व निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई। उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान चांदपुर में पुलिस की गश्त बढ़ाने और सूखे पेड़ों को जल्द कटवाने की मांग की। उद्यमियों ने बताया कि बिजली बिल भुगतान में चेक स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यहां के पॉवर हाउस का भुगतान काउंटर बंद है। ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। बिजली बिल जनरेट नहीं हो रहा है। इन समस्याओं के तत्काल निस्तारण का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

कुछ उद्यमियों से भवन का दोहरा टैक्स वसूलने, प्रतिदिन साफ़ सफाई व कूड़ा उठान सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नए औद्योगिक क्षेत्र के विकसित करने के लिए भी कार्रवाई आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने अवैध ईंट भट्ठों को अभियान चलाकर चिह्नित करने, उन्हें सूचीबद्ध कराने एवं उनके खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 203 एमओयू के माध्यम से 22914 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। इनमें से 86 परियोजनाएं पूरी हैं। आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए जिले को छह हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला है। इसमें लगभग 60 प्रतिशत निवेश सारथी पोर्टल पर पंजीकृत है। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से प्राप्त अधिकांश आवेदनों का निस्तारण कर लिया गया है। शेष पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें