फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डीएवी कालेज में फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन, प्रस्तुती करने वालों को मिला ईनाम

Tue, 08 Oct 2024 08:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

डीएवी पीजी कालेज में फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में महिला प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया और उत्साह प्रकट किया। कार्यक्रम के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
फोक डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन


लगभग एक दर्जन छात्राओं ने गरबा, डांडिया के अलावा राजस्थानी लोक नृत्य, पंजाबी गिद्दा आदि पर मनभावक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्रा श्री बरनवाल को पारंपरिक भरतनाट्यम प्रस्तुत करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया।

द्वितीय पुरस्कार ईशा विश्वास एवं तृतीय पुरस्कार आरुषि सिंह एवं अंशिका सिंह की जोड़ी को मिला। वहीं नैमिष और अनुराधा की जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्राबोनी भट्टाचार्य एवं राशि ताम्रकार ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. हसन बानो एवं डॉ. ऋचा गुप्ता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें