फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी रफ्तार : विभूति 10 और स्वतंत्रता सेनानी साढ़े 6 घंटे देर, यात्रियों को दिक्कत; परिचालन बेपटरी

Thu, 09 Jan 2025 04:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : कोहरे का कहर हवाई यात्रा के साथ ट्रेनों पर भी होने लगा है। इस कारण बुधवार को कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। वहीं, यात्रीगण रेलवे एप और परिचितों से ट्रेनों का हाल जानने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
कोहरे के कारण निरस्त हो रहीं ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन बेपटरी है। बुधवार को विभूति एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से पहुंची। 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत डेढ़ घंटे, नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी साढ़े छह घंटे और नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से गुजरी।

विज्ञापन


मुंबई-एलटीटी बलिया कामायनी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, भटिंडा बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, बरकाकाना वाराणसी मेमू साढ़े तीन घंटे, बलिया प्रयागराज रामबाग मेमू तीन घंटे, नई दिल्ली बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस सात घंटे, उधना बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंचीं।

ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस चार घंटे, आगरा कैंट बनारस वंदे भारत एक घंटे, दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज रामबाग हावड़ा विभूति एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, दादर गोरखपुर स्पेशल ढाई घंटे, वाराणसी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें