फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: वाराणसी एयरपोर्ट पर 11 बजे के बाद रनवे पर उतरा विमान, कई विलंबित; इंडिगो उड़ान रद्द

Sat, 13 Dec 2025 02:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण यात्रियों को दिक्कतें हुईं। दृश्यता कम रही, इसलिए 11 बजे के बाद विमान रनवे पर उतरे। वहीं, बीती रात इंडिगो की पुणे से वाराणसी विमान रद्द भी हो गई।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण देर रात से विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने के चलते देर रात 2:45 बजे इंडिगो एयरलाइंस की पुणे से वाराणसी आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 बजे तक 50 मीटर दृश्यता होने के कारण 11 बजे के बाद पहला विमान उतर सका। वाराणसी एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए जाने वाले यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचते रहे। टर्मिनल भवन में प्रवेश के बाद संबंधित एयरलाइंस द्वारा बोर्डिंग पास की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद यात्रियों को अपने-अपने विमानों के आगमन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण रनवे की दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिससे विमान संचालन बाधित रहा। अधिकारियों ने अनुमान जताया कि सुबह 11 बजे के बाद दृश्यता सामान्य होने पर ही उड़ानों का संचालन संभव हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

निर्धारित समय के अनुसार इंडिगो की मुंबई से आने वाली उड़ान सुबह 9 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली वाराणसी उड़ान सुबह 9:10 बजे तथा एयर इंडिया की दिल्ली वाराणसी उड़ान सुबह 9:15 बजे पहुंचनी थी, लेकिन कोहरे के कारण ये सभी उड़ानें विलंबित रहीं।

रनवे की दृश्यता में सुधार के बाद अकासा एयर की बेंगलुरु से आने वाली उड़ान लगभग 1 घंटा 30 मिनट की देरी से सुबह 11:30 बजे पहली उड़ान के रूप में वाराणसी रनवे पर उतरी। इसके बाद विमानों के आगमन का क्रम धीरे-धीरे शुरू हुआ। इसी क्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस की अंतरराष्ट्रीय शारजाह वाराणसी उड़ान अपने निर्धारित समय 11:33 बजे वाराणसी पहुंची।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली वाराणसी उड़ान अपने तय समय सुबह 9:10 बजे के बजाय 3 घंटे 32 मिनट की देरी से दोपहर 12:22 बजे वाराणसी पहुंची। वहीं इंडिगो की मुंबई–वाराणसी उड़ान भी अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे के स्थान पर 4 घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 1:25 बजे एयरपोर्ट पर उतरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें