फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे का असर: वाराणसी एयरपोर्ट पर देर से पहुंचीं सात उड़ानें, यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 01 Dec 2025 09:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोहरे का असर ट्रेनों और विमानों पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि सोमवार को वाराणसी आने वाली विभिन्न शहरों की सात उड़ानें निर्धारित समय से लेट रहीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को वाराणसी आने वाली विभिन्न शहरों की सात उड़ानें निर्धारित समय से धुंध के कारण लेट रहीं। देरी की वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


मौसम में बदलाव और घने कोहरे के कारण विमान लंबित हुए हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कई विमानों की बोर्डिंग ही देरी से हो रही है। इस कारण भी विमान में देरी हो रही है।

एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचे ये विमान

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह से वाराणसी आने वाली उड़ान 2.10 घंटे की देरी से पहुंची।
  • इंडिगो भुवनेश्वर-वाराणसी उड़ान 1 घंटे देर से आई।
  • इंडिगो दिल्ली–वाराणसी की उड़ान 1.10 घंटे विलंब से पहुंची।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली–वाराणसी उड़ान 1.10 घंटे देरी से पहुंची।
  • इंडिगो कोलकाता–वाराणसी उड़ान 1.5 घंटे देर से आई।
  • इंडिगो की देर शाम बंगलूरू- वाराणसी उड़ान 1 घंटे लेट।
  • इंडिगो चेन्नई–वाराणसी उड़ान भी 1 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें