फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फ्लू क्लीनिक में छह में कोरोना के संदिग्ध लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रही मोबाइल फ्लू क्लीनिक में शुक्रवार को 10770 लोगों की स्क्रीनिंग (जांच) की गई। जिसमें 6 लोगों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखने पर उन्हें जांच के लिए रेफर किया गया। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी लोगों को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और शिवपुर स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर में जाकर अपना सैंपल देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रही फ्लू क्लीनिक में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में 38 टीमों ने 9050 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। ग्रामीण इलाकों में 16 टीमों द्वारा 1720 की स्क्रीनिंग की गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10846 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वर्तमान समय में 328 लोग सरकारी क़वारन्टीन है। इसके अलावा सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिकल क़वारन्टीन में 7 और आरएफपीटीसी शिवपुर में 26 लोग भर्ती हैं उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल 1657 नमूने बीएचयू में जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें 298 के परिणाम आने बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें