आजादी के नायकों को बाल कलाकारों ने अपने अभिनय से श्रद्धा के फूल अर्पित किए। भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से सोमवार की शाम को शचींद्र नाथ सान्याल और चित्तू पांडेय पर आधारित नाटक पूर्वांचल का नायकका मंचन किया गया। निवेदिता शिक्षा सदन के भाउ नाथ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने बच्चों के अभिनय की सराहना की।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतेंदु नाट्य अकादमी, कामायनी वाराणसी और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वांचल के नायक चित्तू पांडेय व शचींद्र नाथ सान्याल का मंचन हुआ। लेखन व निर्देशन उमेश भाटिया, संयोजिका वीणा सहाय, समन्वय नेहा वर्मा और सह निर्देशन नवीन चंद्रा का रहा। नाटक अंत में प्रश्न छोड़ता है कि काशी, बलिया, गोरखपुर किस तरह से पूर्वांचल की क्रांति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उमेश भाटिया ने बताया कि 20 दिन की कार्यशाला में 46 बच्चों ने अभिनय सीखा।