फूल व्यवसायी विशाल दुबे ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अचानक से फूलों की मांग बढ़ी है। मंडी में बनारस के लोगों में फूलों की मांग काफी ज्यादा है, जिस वजह से अन्य जनपदों में फूल नहीं भेज पा रहे हैं। अयोध्या से और फूलों की डिमांड थी, लेकिन जिले का डिमांड पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि सजावटी फूलों की मांग काफी ज्यादा है। गेंदा के फूल की माला 5 से 6 हजार सैकड़ा व तीन सौ रुपये गुलाब की बिक्री हुई है।
मंडी में फूल खरीदने पहुंची काजल पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के लिए हम फूल खरीदने के लिए आए थे। कहा कि हमें अपने मंदिर व घर को सजाना है। हमें बहुत खुशी है कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हो गया है।