फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood: चेतावनी बिंदु से सिर्फ 3.98 मीटर पीछे जलस्तर, 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे बढ़ रहा; आरती-शवदाह स्थल बदला

Tue, 18 Aug 2026 05:49 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 3.98 मीटर नीचे पहुंच गया है और 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने से सलारपुर के कई घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए गंगा आरती और शवदाह स्थल भी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में नाैका संचालन पूरी तरह बंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: गंगा का जलस्तर सोवमार को 66.28 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में 0.98 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 3.98 मीटर दूर है। उधर, वरुणा नदी भी उफान पर है। सारनाथ क्षेत्र के सलारपुर में वरुणा नदी से जुड़े कई मकानों में सोमवार को 4 फीट पानी घुस गया। 

विज्ञापन




स्थानीय निवासी अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, अस्सी घाट की आरती अब सुबह ए बनारस के मंच के पास हो रही। दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट पर भी आरती स्थल बदल गया है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट का शवदाह स्थल पानी बढ़ने के कारण बदल दिया गया।

सोमवार रात अचानक बाढ़ का पानी वरुणा किनारे रहने वालों के घरों में प्रवेश कर गया। सलारपुर में रेलवे लाइन के पास मकानों में पानी भरने से लोग घरों को खाली कर पड़ोस में किराये के मकान में रहने लगे हैं। विजय यादव ने बताया कि उनके मकान में अचानक पानी बढ़ने से 4 फीट तक पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुराना पुल पुलकोहना के पास नाले से सटे मकानों के चौखट तक पानी पहुंच चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है। बाढ़ के पानी के बढ़ने से प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही है। गंगा का जलस्तर रविवार को 65.30 मीटर दर्ज किया गया। 

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को गंगा का जलस्तर 66.28 मीटर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। पानी 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यही गति रही तो पानी अगले दो दिन में चेतावनी बिंदु पार हो जाएगा। दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल बदल कर ऊपर कर दिया गया है। 

मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल छत को कर दिया गया है। पानी काफी ऊपर आने से परेशानी बढ़ गई है। उधर, वरुणा नदी का जल स्तर बढ़ने से सलारपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें