नक्खी घाट की गीता देवी और सुनील पासवान का कहना है कि मोहल्ले की गलियों में पानी भरा है। हिदायत नगर के शिवकुमार यादव ने कहा कि सड़क और घर दोनों में सफाई की सख्त जरूरत है, वरना बीमारियां फैल सकती हैं। तालीम नगर की रेखा सिंह और अख्तर अली ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सफाई कराई जाए। उंचवा की गजाला बीबी का कहना है कि पानी भले ही घट गया हो, लेकिन गंदगी और मलबा अब बड़ी समस्या बन गया है।