फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बाढ़ का कहरः घर के लोग सामानों को कर रहे थे पानी से सुरक्षित, करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत

Wed, 11 Aug 2021 01:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 परिवार के सभी लोग घर के सामान को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर ले जाने लगे। इसी बीच उनका मासूम बच्चा किसी तरह टेबल फैन को हाथ से पकड़ लिया। जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। 
विज्ञापन
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाढ़ का असर गहराता जा रहा है। घरों में पानी घुसने के कारण एक तरफ जहां पलायन जारी है तो वहीं बाढ़ जनित हादसे भी सामने आने लगे हैं। चौबेपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार शाम क्षेत्र के रामचंदीपुर ढाब में सुनील प्रजापति के घर में बाढ़ का पानी घुसने लगा।

विज्ञापन


परिवार के सभी लोग घर के सामान को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर ले जाने लगे। इसी बीच उनका मासूम बच्चा किसी तरह टेबल फैन को हाथ से पकड़ लिया। जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। परिवार के लोग निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया। हदासे से परिवार में कोहराम मचा है। बच्चे की मौत से गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें