वाराणसी हवाई क्षेत्र में हैदराबाद से वाराणसी 6ई915, दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट 6ई906, हैदराबाद से वाराणसी एयरपोर्ट 6ई 915, मुंबई से वाराणसी एयरपोर्ट 6ई578, बैंकॉक से वाराणसी एयरपोर्ट एफडी 110 और यूके 621 ये सभी विमान अभी वाराणसी एयरपोर्ट का हवाई चक्कर लगा रहे हैं। दोपहर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर अभी कोई भी विमान नहीं उतर सका है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम है जिससे कारण विमान नहीं उतर सका है। मौसम के साफ होने के बाद ही विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे।
सोमवार सुबह को भी वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई98 ने हवाई क्षेत्र में कई चक्कर लगाए, लेकिन घना कोहरे होने के चलते दृश्यता कम होने और लैंडिंग ठीक से हो पाने की वजह विमान को डायवर्ट कर कोलकाता भेज दिया गया था।
बंगलुरू से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई897, मुंबई से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी704 और अहमदाबाद से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी971 भी हवा में चक्कर लगाते रहे। मौसम साफ होने के बाद विमानों की एयरपोर्ट पर लैंडिंग शरू हुई । हालांकि सुबह में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान विलंब से एयरपोर्ट पर उतरना शुरू हुए।