फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्विचिंग सिस्टम में खराबी से वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानों की रफ्तार थमी, कई विमान देरी से पहुंचे; एक रद्द

Sat, 08 Nov 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण विमान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट वे एक विमान रद्द कर दी गई। कई विमानों की रफ्तार थम गई थी।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बाबतपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई तकनीकी खराबी का असर शनिवार को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर देखने को मिला। शुक्रवार से शुरू हुई यह समस्या दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों के संचालन में बाधा बनी हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाली कई उड़ानें देरी से पहुंचीं, जबकि एक उड़ान को रद्द करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E2235 करीब एक घंटे की देरी से शाम 5:30 बजे लैंड हुई। 

हैदराबाद से आई 6E6719 शाम 6:30 बजे पहुंची। दिल्ली से आई इंडिगो 6E6649 तय समय 3:20 बजे की जगह 4:52 बजे उतरी। वहीं अहमदाबाद की 6E6805 उड़ान 4:30 की जगह 6:03 बजे पहुंची।
विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह से आने वाली फ्लाइट IX184 भी लगभग एक घंटे देरी से 7:51 बजे लैंड हुई, जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली उड़ान SG718 को आप्रेशनल कारण से रद्द कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, एएमएसएस सिस्टम में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास जारी है। जब तक प्रणाली पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, उड़ानों के समय में अस्थिरता बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें