कोहरे में ट्रेनों का संचालन सही तरीके से हो सके, इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से ट्रेनों में फॉग डिवाइस सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं। इसके बाद भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थिति यह है कि दिल्ली, मुंबई से कई ट्रेनें देर से वाराणसी, बनारस स्टेशन पहुंच रही हैं। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे की जगह 7.40 बजे यानी तीन घंटे की देरी से आई।
04090 आनंद विहार से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर 3.10 बजे की जगह 1.40 मिनट की देरी से बृहस्पतिवार को भोर में 4.50 बजे पहुंची। उधर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली महानगरी एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन पर सुबह 3.35 बजे की जगह 4.20 मिनट की देरी से 7.55 बजे आई। 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से चलकर वाराणसी स्टेशन पर 12.25 की जगह 1.50 बजे आई। 01051 एलटीटी बनारस स्पेशल रात 1.10 बजे की जगह तीन घंटे की देरी से बनारस स्टेशन पहुंची।