फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट: रनवे पर मिला मलबा, तीन घंटे तक नहीं उड़ सके विमान; हेल्प डेस्क पर लगी यात्रियों की कतार

Tue, 11 Aug 2026 03:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर मलबा मिलने से तीन घंटे विमानों का संचालन थमा रहा। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई उड़ानें डायवर्ट की गईं।  
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर के रनवे पर मंगलवार की दोपहर मलबा/कचरा (डेब्रिस) मिला। इससे 3 घंटे तक विमान नहीं उड़ सके। रनवे को बंद कर दिया गया इसलिए दिल्ली की उड़ान अयोध्या और पुणे की उड़ान लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। 

विज्ञापन


वाराणसी से हिंडन एयरपोर्ट जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान रद्द कर दिया गया। रनवे बंद होने का असर दिल्ली सहित कई शहरों की उड़ान पर पड़ा है। कई विमानों का संचालन विलंबित हुआ है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह पहला मौका है जब रनवे पर मलबा मिला और विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। फिलहाल, डीजीसीए ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। रनवे की सफाई कराई गई और मलबा हटवाया गया। इसके बाद विमानों का संचालन सामान्य हो सका। 

इसे भी पढ़ें; UP: यूट्यूब पर देखा तरीके, प्रेमिका के खर्च और...; पति को छोड़ प्रेमी संग भागने वाली छोटी की हत्या की कहानी

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों के मुताबिक, एक विमान के पायलट ने दोपहर करीब 1 बजे रनवे पर मलबा होने की जानकारी दी। पायलट ने एयरपोर्ट प्रशासन को बताया कि विमानों की लैंडिंग और उड़ान खतरनाक है। हादसा हो सकता है। एहतियातन रनवे को तत्काल बंद कर दिया गया। एटीसी को सूचना देकर विमानों की आवाजाही रोक दी गई। जिन विमानों की लैंडिंग होनी थी उन्हें डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद रनवे का आवश्यक मेंटेनेंस कराया गया। करीब 3 घंटे बाद विमानों की आवाजाही के लिए रनवे को खोल दिया गया।

इसे भी पढ़ें; Sports: खेल मैदान से कमाई करेगा बीएचयू, एक हजार से 7000 रुपये किराया तय; व्यावसायिक के लिए देने होंगे 50 हजार

इंडिगो की दो उड़ानें डायवर्ट, एक रद्द करनी पड़ी 
रनवे बंद होने का सीधा असर विमानों के संचालन पर पड़ा है। दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5025 को अयोध्या एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, पुणे से वाराणसी आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6802 को लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया। इसी तरह वाराणसी से हिंडन एयरपोर्ट जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2590 को रद्द करना पड़ा है। वाराणसी से दिल्ली समेत दूसरे शहरों के लिए जाने वाली कई उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है। कुछ उड़ानें विलंबित हुई हैं।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर लगी यात्रियों की कतार
बाबतपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों के डायवर्जन, रद्द होने और देरी की सूचना के बाद यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। यात्री अपनी उड़ान की स्थिति और नया समय जानने के लिए एयरलाइंस की हेल्प डेस्क और काउंटरों पर पहुंचते रहे। लंबी कतार लगी रही। अचानक हुए बदलाव के कारण कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा की योजना बदलनी पड़ी है। कुछ ने टिकट निरस्त करा दिए तो कुछ ने बाद में कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये आगे की यात्रा पूरी की है। 

रात में पहले से बंद है उड़ानों का संचालन
वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार कार्य की वजह से पिछले करीब एक माह से रात में उड़ानों का संचालन पहले से ही बंद है। रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक विमानों की आवाजाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें