फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गर्दन पर निशान मिलने से उठे सवाल; पुलिस कर रही जांच

Tue, 11 Aug 2026 03:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में घर में गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं उसके गर्दन पर निशान मिलने से सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार को 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान रामजनम प्रजापति पुत्र बिहारी लाल प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामजनम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वह राजगीर का काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था।

परिजनों के अनुसार, रामजनम मंगलवार को घर के अंदर अचानक गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटनास्थल पर युवक की गर्दन पर निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हो गईं। इसी वजह से मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

ग्राम प्रधान अर्चना सोनकर ने भी बताया कि उन्हें युवक की मौत घर के अंदर गिरने से होने की जानकारी मिली है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें