फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिल्ली से 1.58 घंटे...शारजाह से 2.14 घंटे देरी से पहुंचा विमान, यात्रियों को हुई परेशानी; जानें वजह

Sat, 29 Nov 2025 06:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोहरे के कारण विमान भी लेट से चल रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों ने अपनी नाराजगी भी जताई। दिल्ली, बंगलूरू, गाजियाबाद और शारजाह से आने वाले यात्रियों को हुई। 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड में विमानों का संचालन प्रभावित हो गया है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 6 से अधिक विमान प्रतिदिन लेट हो रहे हैं। कोई 2 घंटे तो तो 1.30 घंटे से अधिक देरी से वाराणसी पहुंच रहे हैं। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है। शुक्रवार को सबसे अधिक परेशानी शारजाह से वाराणसी आने वाले यात्रियों को हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान 2 घंटे 14 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंचा।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, बंगलूरू, गाजियाबाद और शारजाह से आने वाले यात्रियों को हुई। इंडिगो एयरलाइंस का विमान संख्या 6ई 5123 मुंबई से वाराणसी अपने निर्धारित समय से 41 मिनट की देरी से सुबह 9.44 बजे पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। जबकि इस विमान के वाराणसी पहुंचने का समय सुबह 9.03 बजे था। 

विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

दिल्ली से वाराणसी आने वाले एयर इंडिया का विमान संख्या एआई 2495 अपने निर्धारित समय से 18 मिनट की देरी से सुबह 9.33 बजे वाराणसी पहुंचा। इस विमान के वाराणसी आने का समय सुबह 9.15 बजे था। ऐसा ही दिल्ली से वाराणसी 1.58 घंटे की देरी से पहुंचा। इस निर्धारित समय दोपहर 12.13 बजे था।

ऐसा ही हाल भुवनेश्वर से वाराणसी आने वाले इंडिगो के विमान 6ई 7035 का था। यह विमान 47 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंचा। बंगलूरू से वाराणसी आने वाली इंडिगो के विमान संख्या 6ई 438 शुक्रवार को भी 24 मिनट देरी से पहुंचा। इस विमान का निर्धारित समय सुबह 11.45 बजे था जबकि यह 12.09 बजे वाराणसी आया। 

बंगलूरू से वाराणसी आने वाला वर्जिन अटलांटिक विमान संख्या वीएस 8226 भी 24 मिनट की देरी से दोपहर 12.09 पर बाबतपुर पहुंचा। जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 11.45 बजे था। अधिकारियों के मुताबिक कुछ विमानों की बोर्डिंग ही लेट से हो रही है, इस कारण भी विमान देरी से पहुंच रहे हैं। इसका प्रमुख कारण कोहरा भी है। विमान लेट होने की जानकारी यात्रियों को विमानन कंपनियों की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें