फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 18 मामलों की समीक्षा, सीसी रोड, नाली निर्माण पर जवाब न देने पर समिति नाराज; जांच की मांग

Sat, 29 Nov 2025 06:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सर्किट हाउस में समीक्षा के दाैरान समिति ने बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि समन्वय बनाकर वाराणसी का विकास करते रहे।
विज्ञापन
विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी सभापति अशोक अग्रवाल ने की। ग्राम वाजिदपुर, हरहुआ में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों के संबंध में समुचित जवाब नहीं देने पर समिति ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने जिला पंचायत के विकास कार्यों/ सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। सभापति ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को विद्युतीकरण से छूटे मजरों के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेने को कहा। बैठक में कुल 18 मामलों की समीक्षा की गई।

सभापति ने कुल सात विभागों- लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्राम विकास विभाग, नगर निगम और आवास-विकास से जुड़े मामलों के बारे में पूछताछ की। विधान परिषद सदस्यों द्वारा समय-समय पर उठाए गए जनहित के प्रकरणों की भी समीक्षा की।

विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

 नगर निगम से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों, इंटरलॉकिंग कार्यों, आउटडोर जिम के निर्माण, गुणवत्ता, पार्कों के सौंदर्यीकरण आदि के संबंध में नगर आयुक्त से पूछा गया। सभापति ने विकास कार्यों के दौरान शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में विधान परिषद के सदस्यों के नाम उल्लिखित करने को कहा। 

सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिन प्रकरणों पर शासन स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उन्हें शासन को संदर्भित किया जाए। प्रभावी कार्रवाई के साथ नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाए। सभापति ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित प्रकरणों के निस्तारण से जुड़े फोटोग्राफ और स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रकरण बैठक में अभी लंबित रह गए हैं, उनका निस्तारण यथाशीघ्र कर समिति को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

समिति ने किसानों की भूमि मुक्त कराने के लिए डीएम को दिए निर्देश
समिति ने ग्राम अखरी, रामपुर, लठिया में किसानों की भूमि मुक्त कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को आवास एवं विकास परिषद के साथ सर्वे कराकर जमीन की उपलब्धता की रिपोर्ट समिति को भेजने को कहा। समिति ने कहा कि सभी याचिकाएं जनता से जुड़ी होती हैं; अतः सभी की जिम्मेदारी है कि इन याचिकाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्य पूरा कराया जाए और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सदस्यों को धन्यवाद दिया। समिति के सदस्यों में अरुण पाठक, मुकुल यादव, उमेश कुमार द्विवेदी, श्याम नारायण सिंह, विनीत सिंह, आशुतोष सिन्हा, हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें