फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी में 46.18 करोड़ की लागत से बनेगी फ्लैटेड फैक्टरी, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Sat, 25 Apr 2026 02:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

46.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फ्लैटेड फैक्टरी में कुल 73 इकाइयां आबाद होंगी, जिसमें 44 औद्योगिक इकाइयों और 29 दुकानों को जगह दी जाएगी। इससे उद्यमी अपने उत्पाद यहीं तैयार कर बाजार तक पहुंचा भी सकते हैं। 
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चांदपुर-महेशपुर औद्योगिक क्षेत्र में 1.86 एकड़ में बनने वाली फ्लैटेड फैक्टरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को शिलान्यास कर सकते हैं। उद्योग विभाग की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला बिल्डिंग बनेगी। अंतिम अनुमोदन से 18 माह के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगी। 

विज्ञापन


46.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फ्लैटेड फैक्टरी में कुल 73 इकाइयां आबाद होंगी, जिसमें 44 औद्योगिक इकाइयों और 29 दुकानों को जगह दी जाएगी। इससे उद्यमी अपने उत्पाद यहीं तैयार कर बाजार तक पहुंचा भी सकते हैं। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर सबसे अधिक 24 दुकानें, प्रथम व द्वितीय तल पर दो-दो और तृतीय तल पर एक दुकान का निर्माण किया जाएगा। 

उद्योग विभाग के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि यह फ्लैटेड फैक्टरी प्लग एंड प्ले सिस्टम पर आधारित होगी। यहां सिल्क गारमेंट, पैकेजिंग, लेदर और हस्तशिल्प से संबंधित उद्योग स्थापित होंगे। इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के उद्यमियों को फायदा होगा। यहां 643 लाख रुपये की लागत से इकाइयों को चलाने के लिए सब-स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही सौर ऊर्जा की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें उद्यमियों की सुविधा के लिए बैंक, पोस्ट ऑफिस, कैंटीन, फर्स्ट एड सेंटर, क्रेच और कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निर्माण होगा। कच्चे माल के भंडारण और मार्केटिंग आउटलेट के लिए स्टोर रूम भी बनाए जाएंगे। इससे तकरीबन 4000 व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिसमें 2500 को प्रत्यक्ष और 1500 को अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें