फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कम होगी प्लैट की कीमत, जानें क्यों?

Thu, 29 Dec 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन की निर्धारित सीमा से अब ढाई गुना तक निर्माण पर नहीं लगेगा शुल्क - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
विज्ञापन
वाराणसी में आने वाले दिनों में फ्लैट की कीमतें कम हो सकती हैं। वजह, ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन की निर्धारित सीमा से अब ढाई गुना तक निर्माण पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन

वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन की अर्जी पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने शुल्क मुक्त निर्माण की सीमा ढाई गुना बढ़ा दी है।
वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, संयुक्त सचिव अनिल सिंह और आरसी जैन ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव आवास-विकास सदाकांत सहाय की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के क्रम में आवास आयुक्त ने सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को अवगत कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने की ताकीद की है। अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने बताया कि अब तक ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन की न्यूनतम सीमा 2000 स्क्वायर मीटर से अधिक थी। इसके डेढ़ गुना से अधिक एरिया में निर्माण पर शुल्क के तौर पर बड़ी रकम जमा करनी पड़ती थी लेकिन अब न्यूनतम सीमा के ढाई गुना तक एरिया में निर्माण पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फ्लैट की कीमतें कम होंगी और इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। लागत कम होने से अधिक लोग आशियाना खरीद सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें