फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, छात्राओं ने गाया राष्ट्रगान

Thu, 07 May 2026 09:43 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पूरे भारत में विजय दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के निवेदिता शिक्षा सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में विजय दिवस मनाया गया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य आनंद प्रभा सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद प्रभा सिंह ने छात्राओं में जोश भरा। कहा कि आज ही के दिन हमने पाकिस्तान पर हमला किया था। उनके घर में घुसकर मार गिराया था। उन्होंने पहलगाम में हमारे यात्रियों पर धोखे से हमला किया था। जिसका बदला लेने के लिए हमारी भारतीय सेना ने साहस के साथ आज से एक वर्ष पूर्व आतंकियों के घर में घुसकर हमला किया था। इस दिन को हम विजय दिवस के रूप में मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि हम अपने भारतीय सेना के वीर जवानों को सैल्यूट करने के लिए उनका उत्साहवर्धन करने के लिए विजय दिवस मना रहे हैं। कहा कि हम भारतवर्ष में रहने वाले नागरिक धर्म के अनुसार जीवन जी रहे हैं। हम युद्ध भी धर्म के मार्ग पर चलकर बिना आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाए ही करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें