फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भावनात्मक मदद, बैगेज रिसाइज मॉडल, मैजिकल मिरर का बिजनेस आइडिया देकर 3 टीमें बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में भावनात्मक मदद देने वाले बिजनेस प्लान को पहला पुरस्कार दिया गया। सनबीम स्कूल भगवानपुर की टीम नेक्सस ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए इमोशनल सपोर्ट देने वाले बिजनेस एप का आइडिया सुझाया। टीम में प्रिया कुमारी, समीक्षा झा और प्रगति चौबे शामिल रहीं।
विज्ञापन

दूसरा पुरस्कार डीएवी की रिपटाइड टीम को बैगेज के रिसाइज मॉडल के लिए मिला। इसमें शैली बनर्जी और आकांक्षा शामिल रहीं। तीसरा पुरस्कार भी डीएवी के ही आईडिया इग्निटर्स को मिला। अश्विनी, श्रेया और रोशनी की टीम ने मैजिकल मिरर का बिजनेस प्लान दिया। सांत्वना पुरस्कार टीम मणिकर्णिका संजीवनी और टीम स्काई लाइन को संयुक्त रूप से मिला। डीएवी पीजी कॉलेज के कॉमर्स विभाग के स्टूडेंट फोरम वॉइस ऑफ कॉमर्स और स्पर्श की ओर से ये प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 15 टीमों के 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने 15 नए बिजनेस आइडिया दिए। प्रतियोगिता में बीएचयू, एमएमवी, आर्यमहिला आदि संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।

इन्होंने किया सम्मानित -
विजेताओं को महाविद्यालय के प्रबंधक उपप्राचार्य अजीत कुमार सिंह यादव और प्रो. संगीता जैन सहित प्रो. राहुल, विभागाध्यक्ष प्रो. विजय नाथ दुबे ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सिद्धार्थ सिंह एवं डॉ. ऋचा गुप्ता रही। संयोजन डॉ. तरु सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें