फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, गांव में तनाव

Thu, 21 Jun 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मासूमों से दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा तय होने के बाद भी उनके साथ हैवानियत जारी है। गुरुवार को आजमगढ़ जिले में भी एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक हैवान ने पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की मासूम से उसके ही गांव के शादीशुदा युवक ने बुधवार की शाम को दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने से गुरुवार को उसका मेडिकल नहीं हो सका।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची के माता-पिता बुधवार को बाजार गए थे। घर पर वह अपने बड़े भाई के साथ थी। दोनों बच्चे दरवाजे के बाहर खेल रहे थे कि पड़ोसी युवक संजय सिंह पुत्र रमेश सिंह वहां पहुंच गया और बालिका को बहलाकर खेत में ले गया।

वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो  गया।  शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके माता-पिता बाजार से घर लौटे तो बेटी को खोजने लगे। बच्ची के लापता होने की सूचना पर गांववाले भी उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच किसी की नजर खेत में बेहोश पड़ी बच्ची पर गई।
विज्ञापन


घरवाले उसे मेंहनगर थाने ले गए और संजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि बालिका अब खतरे से बाहर है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें