फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गणतंत्र दिवस पर उल्टा झंडा फहराने पर प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों का वेतन रोका 

Thu, 30 Jan 2020 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गणतंत्र दिवस पर झंडा उल्टा फहराने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत चार और शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही उनसे जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के विकास खंड के बजरडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गणतंत्र दिवस के दिन उल्टा झंडा लटकाने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत पांच अध्यापकों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने वेतन अवरुद्ध कर दिया है। साथ ही संबंधित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की है।

गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा में सुबह आठ बजे से शाम तक राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लटकता रहा। मामला संज्ञान में आने और फोटो वायरल होने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव को जांच का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक नीरज श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अभिजीत राय, सहायक अध्यापक विनय खरवार, शिक्षामित्र प्रतिभा, शिक्षामित्र इंद्रजीत सिंह, शिक्षामित्र कौशिल्या यादव का वेतन रोक दिया है। साथ विद्यालय के सभी अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें