फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, 245 जीत चुके हैं जंग

Wed, 15 Jul 2020 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

  • सरायमीर के महाजनी टोला में दो और संक्रमित मिले
  • जहानागंज के शुंभी और तरवां के धरहरा में भी एक मिला
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में बुधवार को पांच और कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जनपद में कुल संक्रमितों की 387 हो गई है। इसमें 132 अभी सक्रिय है। 245 स्वस्थ हो चुके हैं और 10 की मौत हो चुकी है। बुधवार को मिले मरीजों में दो सरायमीर के महाजनी टोला के हैं।

विज्ञापन


यहां एक दिन पहले इसी परिवार की बुजुर्ग महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महाराजंगज ब्लाक के मौलाना आजादनगर निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तरवां क्षेत्र के धरहरा निवासी एक महिला के बीमार होने पर उसे  इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था।


वहां जांच में उनमें कोरोना संक्रमण मिला है। जहानागंज ब्लाक के शुंभी गांव के एक युवक को श्वास की तकलीफ होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें