फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः ईओ की मौत की सीबीआई जांच के लिए भाई ने दिया पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर ईओ की आत्महत्या मामले में ईओ के भाई विजयानंद राय ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही को सौंपा। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने कमजोर धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर के कनुआन भांवरकोल निवासी विजयानंद राय ने पत्र में कहा कि उनकी बहन मणिमंजरी राय नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी थीं। आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता अवैधानिक कार्यों के लिए उस पर दबाव बनाते थे। उसके इनकार करने पर वे नाराज हो गए। उनके कहने पर वर्तमान ईओ सिकंदरपुर व तत्कालीन ईओ मनियर संजय राय तथा टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश एवं मेरी बहन का चालक चंदन वर्मा षड़यंत्र कर बहन पर फर्जी कार्यों को कराने का दबाव बनाने थे । बात न मानने पर धमकी भी देते थे। इसके बाद भी बहन ने फर्जी कार्य कराने से इंकार कर दिया था। बहन मुझे, पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों तथा मामा अजीत मिश्रा को ये सारी बातें बताती थी। आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों के लगातार दबाव के कारण मेरी बहन छह जुलाई को आत्महत्या के लिए विवश हुई। जब मैं, पिताजी और अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि बहन के कमरे की बालकनी का दरवाजा खुला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसकी हत्या कर दी गई हो। कहा कि हमने इन सभी लोगों के विरुद्घ साजिशन हत्या करने की सूचना दी थी। पर कोतवाली में हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को लाभ पहुंचाया गया है। प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने के लिए सीएम से सीबीआई को पत्र भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें